इटरनेट और इंट्रानेट उपकरणों और कम्प्यूटर की सहायता वाली तकनीकों को ज्ञानार्जन के वातावरण में एकीकृत करना

मुख्य ध्यान

देश के सभी उच्चतर ज्ञानार्जन संस्थानों में IT की बुनियादी सुविधाओं का दर्जा बढ़ाना
संस्थान के भीतर अनेक शिक्षा सेवाएं प्रदान करने के लिए इन्हें इंट्रानेट और इंटरनेट से जोड़ना।

प्रशासन/वित्त/संकायों/छात्रावासों/पुस्तकालयों को उच्च गति फाइबर आधारित कैम्पस LAN से कनेक्ट करना।

डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना, सूचना-सामग्री का विकास, शिक्षक-वर्ग विकास और कुशलताओं का आदान-प्रदान
विश्वविद्यालयों को एक संसाधन केन्द्र के रुप में काम करने और इससे संबंद्ध कॉलेजों को बेहतर गुणवत्ता तथा विश्व श्रेणी की शिक्षा के लिए संसाधनों और कुशलताओं का आदान-प्रदान करने के लिए समर्थ बनाना।

प्रायोगिक परियोजनाएं

दिल्ली विश्वविद्यालय में उत्तरी परिसर और दक्षिणी परिसर में निम्नलिखित अद्यतन तकनीकी जानकारी परिसर की स्थापना करना:

 

- UTP (eCat5) पर कनेक्ट I/O नोड्स : 3200
- आप्टिकल फाइबर: 44 कि.मि.
- कैम्पस में स्थित कनेक्ट की गई इमारतें: 55
- कनेक्ट किए गए कालेज: 13
- कनेक्ट किए गए छात्रावास: 16
- केन्द्रीय स्थानों पर मुख्य स्विच
- (उत्तरी और दक्षिणी कैम्पस) : 2 (आधिक्य के साथ)
- जोनल स्विच ¼चार स्थानों पर½ : 4 नग
- गीगा बिट अपलिंकिंग के साथ विभागीय स्विच : 125 नग
- सर्वर्स (RAID के साथ HP ज़ियान) : 6 नग
- वायरलैस 802.11b : 5 नग

दिल्ली विश्वविद्यालय नेटवर्क (उत्तरी और दक्षिणी परिसर ) को 2 Mbps इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान की गई ।